रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा – नवादा पुलिस ने पिछले दिनो एक युवक से 5 लाख की रंगदारी की माँग को लेकर बड़ा ख़ुलासा किया वही पुलिस की संयुक्त टीम ने २ कुख्यात अपराधी को गिरफ़्तार किया है । बता दे की पिछले दिनो रोह थाना क्षेत्र के कोशी गाँव निवासी पिंटू चौधरी ने उनके मोबाइल पर 5 लाख की रंगदारी का धमकी भरा फ़ोन आया वहीं इसकी शिकायत पिंटू ने रोह थाना को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी ।

वहीं नवादा एसपी हरी प्रसाथ एस ने एक टीम गठन किया वहीं छापेमारी दल ने 24 घंटे के अंदर दो कुख्यात अपराधी को मुफशिल थाना क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न जगहो से गिरफ़्तार किया है । दोनो कुख्यात अपराधी की पहचान मुफशिल थाना क्षेत्र के केना सराय निवासी रवि चौधरी व भधोखरा गाँव निवासी मनोज कुमार के रूप में की गई है ।

वहीं संयुक्त टीम द्वारा कांड का सफल उद्भेदन कर छापेमारी करते हुए रंगदारी माँगने में इस्तेमाल की गई 2 मोबाईल एवं 2 सीम बरामद किया है ।

एसपी हरी प्रसाथ एस ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी वहीं एसपी ने कहा की इस सफल छापेमारी दल को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।