नवादा में झारखंड से शराब पीकर आ रहे सीमा पर पकड़ाए 8 शराबी
शराब बंदी होने के बाबजूद प्रायः दिन जिलों के बिभिन्न थानों में शराब
बरामदगी ब शराबी होते हैं गिरफ्तार
#सन्नी भगत
नवादा
उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की अहले सुबह बिहार-झारखंड की सीमा दीबौर के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान 8 शराबियों को गिरफ्तार किया है. ।
यह सारे लोग झारखंड से शराब पीकर बिहार में प्रवेश कर रहे थे. उत्पाद निरीक्षक विनोद कुमार खलीफा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में नवादा, नालंदा के साथ ही पटना जिले के चार लोग शामिल हैं.
गिरफ्तार शराबियों के पास से शराब तो बरामद नहीं हो पाई, लेकिन सभी गिरफ्तार शराबियों को न्यायालय में उपस्थिति के बाद जेल भेज दिया गया.।
उन्होंने बताया कि पटना जिले के मनेर निवासी विनोद कुमार, विजय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, रोशन कुमार, नालंदा जिले के सोहसराय निवासी अजीत कुमार शर्मा, शत्रुध्न कुमार के साथ ही नवादा जिले के रजौली निवासी मोहम्मद शाहनवाज और मोहम्मद फिरोज आलम शामिल हैं.
गौरतलब है कि सरकार के कड़े निर्देश के बाद भी नवादा में शराबियों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. उत्पाद विभाग द्वारा प्रत्येक दिन दो चार लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, लेकिन जिले में अधिकांश जगहों पर चोरी छिपे शराब की बिक्री ऊंची कीमतों पर की जा रही है.।
जबकि सच्चाई धरातल पर यह है कि शराब के तस्कर ब शराबियों के प्रति सख्त कानून है इसके बाबजुद भय नाम का चीज नही है ।निर्बाध रूप से शराब निर्माण ब बिक्री जोरों पर है ।




Recent Comments