नवादा : चार वाहन लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे , पूछताछ जारी ✍️रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : वारिसलीगंज पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से देर रात गहन छापेमारी कर विभिन्न गाँव से 4 वाहन लुटेरों को अपने गिरफ़्त में लिया है । पिछले दिनो एक वाहन चालक ने वाहन लूट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और लूटेरों को पकड़ने में सफलता हासिल की।पकरीबरावा एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व मे देर रात छापेमारी कर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाक़े से 4 वाहन लुटेरों को अपने गिरफ़्त में लिया है ।मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनो लखीसराय से लूटेरों ने भाड़े पर एक स्कोर्पियो लिया था और नवादा के हिसुआ के लिये लेकर रवाना हुए थे वहीं स्करपीयो पर सवार युवकों ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघिबरडिहा मोड़ के पास वाहन चालक को पिटाई कर वाहन से नीचे उतार दिया और वाहन लेकर फरार हो गए ।वहीं चालक के द्वारा वारिसलीगंज थाना मे इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी । प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले का उद्भदेन करने में लगी थी। वहीं पुलिस ने देर रात 4 वाहन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है लूटेरों से पूछताछ की जा रही है।




Recent Comments