
मांझी। मांझी चट्टी स्थित ओम प्रकाश प्रसाद की प्रसिद्ध मिठाई दुकान का ताला काट कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये की मिष्ठान्न सामग्री तथा दो डिजिटल तराजू चुरा ली। पिछले एक सप्ताह में मांझी चट्टी पर घटी चोरी की यह तीसरी घटना है। मिठाई दुकानदार ने बताया कि उसके दुकान में लगे दोनो दरवाजों का ताला काटकर चोरों ने मिठाई,घी,पनीर दो डिजिटल माप तौल मशीन तथा 6 पैकेट चीनी आदि चुरा ले गए। उसने बताया कि उसके दुकान में अलग-अगल वर्षों में हुई चोरी की यह पांचवी घटना है। उधर चार दिनों पूर्व मांझी चट्टी स्थित मुंशी जी की प्रसिद्ध किराना दुकान का ताला काटकर चोरों ने हजारों रुपये की कीमती खाद्य सामग्री तथा नगद आदि चुरा लिया था। दोनों मामलों के दुकानदार क्रमश ओम प्रकाश प्रसाद तथा मिंटू लाल ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर चोरों की गिरफ्तारी तथा सामानों की बरामदगी की माग की है। इस बीच मांझी चट्टी के समीप स्थित मौनिया बाबा मंदिर के पुजारी संत राम दास जी महाराज के कमरे में घुस कर चोरों ने उनके साथ साथ उनके शिष्य का मोबाइल व कम्बल आदि चुरा लिया। चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए दुकानदारों में जहां दहशत है वही दूसरी तरफ मांझी थाना पुलिस ने घटनाओं की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि जल्द ही इन घटनाओ का पटाक्षेप होगा तथा चोरी में शामिल अपराध कर्मियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी।
-/–




Recent Comments