
नल-जल योजना के क्रियान्वयन नही होने से वार्ड सदस्यों ने शुरू की आमरण अनशन

मांझी(सारण): मांझी पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 3 तथा 10 में मुख्यमंत्री नल जल योजना में अबतक कार्य शुरू नही किये जाने के खिलाफ वार्ड सदस्य नागेंद्र ठाकुर जितेंद्र महतो,जितेंद्र सिंह,श्री राम पंडित तथा रोहित राज व सरोज ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन प्रारम्भ कर दिया। अनशन कारियों का कहना है कि स्थानीय मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान तथा पदाधिकारी योजना के क्रियान्वयन में दिलचस्पी नही ले रहे हैं और यही रवैया रहा तो योजना की राशि से गांव के लोग वंचित रह जाएंगे।इस सबन्ध में मुखिया श्री प्रसाद से पूछे जाने पर उन्हों ने कहा कि ये लोग राजनित से प्रेरित है। ये लोग खुद बिकास को बाधित कर रहे है। खुद सचिव और अन्य पदों पर काबिज़ हो कर योजना में लूट खसोट करना चाहते हैं।




Recent Comments