नल-जल योजना की समीक्षा बैठक पांचायत वार होगी,24 सितंबर को भोरहा में
✍️सुवास प्रसाद/पानापुर (सारण)गुरूवार को स्थानीय बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने पत्र निर्गत कर सात निश्चय योजना की सबसे महत्वाकांक्षी नल जल योजना की पंंचायतवार समीक्षा बैठक बुलाई है ।जिसमें सभी पंचायतों के मुखिया,पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के सचिव,कनीय अभियंता मनरेगा तथा कनीय अभियंता विधुत को आवश्यक कागजातों के साथ निर्धारित तिथि को बैठक में शामिल होना है।बीडीओ मोहम्मद सज्जाद ने अपनी क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई कमियां पाई हैं जिसका जिक्र पत्र में किए हैं ।जैसे रंग रोगन की कमी,बोर्ड पर योजना का नाम लेखन,कनेक्शन के लिए कई घरों का छूटना आदि ।इसके अलावे खर्च की गई राशि की मापी पुस्तिका तथा भाउचर आदि उपलब्ध कराना है।
पंंचायतवार बैठक की तिथि निम्नवत है :-
दिनांक 24/09/2019 को भोरहाॅ, बकवाॅ तथा रसौली,25/09 को महम्मदपुर, बेलौर,चकिया,26/09को टोटहाॅ जगतपुर, धेनुकी तथा 27/09को कोन्ध, बसहियाॅ तथा सतजोड़ा पंचायत को समीक्षात्मक बैठक में शामिल होना होगा है।बैठक स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय में 11:30 बजे से होगी।




Recent Comments