मांझी(सारण)। 20 वर्षों से दुर्गापुर स्थित राम- जानकी मंदिर के परिसर में सावन माह की प्रथम सोमवारी को होता आ रहा 48 घंटे का अखंड अष्टयाम एवं जल- भरी का आयोजन इस वर्ष कोविड-19 के प्रकोप के चलते स्थगित कर दिया गया है। उसके जगह पर समस्त ग्रामीणों के सहयोग से जगत कल्याण व कोरोना वायरस के प्रभाव की समाप्ति के उद्देश्य से रामचरित मानस पाठ का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। यह जानकारी व्यवस्थापक कंचन सिंह व भोला सिंह ने दी।