नदी में डूबने से किशोर की मौत पर गांव में पसरा मातम,जनप्रतिनिधियों ने जताया संवेदना
✍️रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) । थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव के छठ घाट स्थित डबरा नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबकर एक किशोर की मौत हो गई । वह अपने दो अन्य साथियों के साथ नदी में नहाने गया था । जहां टेढ़ा गांव के पारस महतो का 18 बर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गई । साथ गए अन्य साथियों ने साथी के डूबने पर शोर मचाया । जिसपर ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर उसे पानी से बाहर निकाला । सूचना मिलने पर इसुआपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर उसे मढ़ौरा सरकारी अस्पताल ले गई । जहां से मृत्यु की पुष्टि होने पर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा ले जाया गया । मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था । घटना के बाद परिजनों के रूदन-क्रंदन से गांव में मातम पसरा गया है । स्थानीय मुखिया पति पूर्व मुखिया रामप्रकाश दास , प्रमुख पति अजय राय तथा अन्य लोगों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया तथा उनका ढांढस बंधाया । वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने घटना पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है ।