
परसा(सारण)- किडनी और कैंसर जैसे गंभीर बिमारी से जूझ रहे नगर पंचायत परसा के तीन मरीज को संसाद राहत कोष से स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।नप के पोरई गाँव निवासी राजदेव सिंह कुशवाहा पोझी गांव निवासी आयुष कुमार पिता संजीव कुमार वर्मा किडनी रोग से ग्रसित है वही सैदपुर गाँव निवासी प्रदीप भगत की पत्नी कलावती देवी कैंसर बीमारी से ग्रसित है।नप के भाजपा उपाध्यक्ष चन्दन सिंह पहल करते हुए पूर्व मंत्री स सांसद राजीव प्रताप रूडी को दूरभाष जनकारी दिया।संसाद ने गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से तीनो मरीज के बेहतर इलाज के लिये 3,75,000 रुपय स्वीकृत कराई।सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रणधीर कुमार सिंह नगर पंचायत भाजपा उपाध्यक्ष चंदन सिंह शैलेश गिरी संजय सिंह ने पीड़ित के घर पहुच कर स्वीकृति पत्र सौपा गया।स्वीकृति पत्र पाकर पीड़ित ने खुशी जाहिर की और सांसद श्री रूढ़ि और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। राकेश कुमार सिंह ने दूरभाष पर पीड़ित को माननीय सांसद रूडी से बात करवाई जिसपर रूडी ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।इस मौके पर शुभनारायन सिंह शम्भू सिंह राजबिहारी सिंह एवम सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments