नगर थाना के मुंशी ने खबर की कवरेज कर रहे पत्रकार का छीना मोबाइल, बौखलाए मुंशी ने पत्रकार को थाना में प्रवेश नहीं करने की दी धमकी

रिपोर्ट – सन्नी भगत

गांजा तस्करों का विडियो बनाता देख बौखलाए नगर थाना का मुंशी

नवादा। शहर में देर रात हुई गांजा तस्करों के यंहा छापेमारी की खबर पर समाचार संगलन करने ईटीवी भारत के स्थानीय संवाददाता राहुल राय नगर थाना पंहुचे वहीं गांजा तस्करों का वीडियो बनाते देख थाना के मुंशी जी इतने नाराज हो गये कि उन्‍होंने पत्रकार की मोबाइल छीन लिया और बदसलूकी करने लगे वहीं इस घटना से हताहत ईटीवी भारत के संवाददाता राहुल राय ने इसकी शिकायत जिले के डीएम ,एसपी से की ।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवियों और कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ हुई इस घटना की कड़ी निंदा की है. साथ ही उन्‍होंने एसपी से गुजारिश की है कि किसी भी मीडियाकर्मी के साथ इस प्रकार की भविष्‍य में कोई घटना ना हो इसका पूरा ख्‍याल रखा जाए.