जल-जल योजना का कार्य पूर्ण नही होने पर 94 अध्यक्ष और सचिव से बीडीओ ने पूछा स्पष्टीकरण
तरैया(सारण)23.08.2018:
नल-जल योजना कार्य अबतक पूर्ण नही होने पर बीडीओ राकेश कुमार ने प्रखण्ड के 94 वार्ड विकास क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिव से शो-कॉज पूछा है।बीडीओ ने कहा है कि 13 और 14 जुलाई को सभी अध्यक्ष और सचिव को जल-नल योजना का प्रशिक्षण भी दिया गया है।उसके बाद वार्ड में भ्रमण के दौरान जाँच में पाया गया है कि मुख्यमंत्री नल-जल योजना की प्रगति अत्यंत धीमी है।तथा दस्तावेजीकरण नही किया गया है।जिसके आलोक में स्पष्टीकरण पूछा गया है।संतोष जनक जवाब नही मिलने आगे की करवाई की जायेगी।