तरैया (सारण) : सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने तरैया के दियरा क्षेत्र के गावों अरदेवा,फरीदनपुर,जिमदहा आदि गाँवो का दौरा बुधवार को किया और दियरा क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की समीक्षा किया।उन्होंने ने कहा की ग्रामीण विधुतीकरण योजना के तहत हमने तरैया के पूरे दियरा क्षेत्र में तार ट्रांसफॉर्मर दौरा कर बिजली पहुँचा दिया है,तो आज वहाँ के ग्रामीण चारो तरफ खेती करना शुरू कर दिए है।एक छोटी प्रयास से देहाती क्षेत्र में इतना परिवर्तन हो सकता है।यह देख कर मुझे काफी खुशी है।आज सड़को का जाल बिछ रहा है,घर घर बिजली पहुँच रही है,सिचाई एवं स्वस्थ्य की व्यस्था हो रही है।सिचाई से सारण शुरू से ही वंचित रहा है।सारण में सिचाई व्यस्था बेहतर करने के लिए जितनी नदिया आज मर चुकी है उन्हें जीवित करने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।महि नदी ,गंडकी आदि जैसे मृत नदियों की पहचान की जा रही है।उन्हें पुनः जीवित किया जाएगा।आज सारण को 08 हजार क्यूसेक के बदले 03 हजार क्यूसेक ही पानी मिल पाता है।सारण जिला अंत मे होने के कारण समुचित लाभ नही मिल पाता है।इस समस्या को दूर किया जाएगा।उक्त बातें उन्होंने दियरा क्षेत्र के दौरा के बाद भागवतपुर गाँव में पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत और मीडिया को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि वह मेरे लिए दुर्भाग्य का दिन था जब तरैया और इसुआपुर छपरा संसदीय क्षेत्र से कटा था।जब अगला परिसीमन होगा तब तरैया और इसुआपुर को पुनः छपरा में लाने का प्रयास करूँगा।

मौके पर अमनौर पूर्व विधायक मंटू सिंह,गंगेश्वर सिंह,पूर्व प्रमुख शशिभूषण सिंह,शेखर सिंह,अमरनाथ सिंह,मुकेश सिंह,श्यामसुंदर सिंह,डॉ. मनोज पंडित,हर्षनारायन सिंह रमण,सुनील तिवारी,पपलीन सिंह,पूर्व सरपंच राजू सिंह,शत्रुध्न सिंह व अन्य मौजूद थे।दियरा क्षेत्र भ्रमण के दौरान भलुआ बाँध पर मुखिया कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सांसद का स्वागत किया गया।