माझी(सारण)। शनिवार की देर रात मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले युवक के परिजनों द्वारा युवती के चार परिजनों को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। बाद में ग्रामीणों ने चारों घायलों को मांझी पीएचसी पहुंचाया। चार घायलों में दो को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही एक पड़ोसी युवक द्वारा एक युवती के साथ अश्लील हरकत की गई जिसका विरोध युवती के घरवालों ने किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुई जिससे क्रुद्ध होकर एक पक्ष के लोगों दूसरे पक्ष के लोगों की जमकर धुनाई कर दी। जिसमें हीराराम सोना देवी कामेश्वर राम एवं तारकेश्वर राम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें माझी पीएससी लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी हीरा राम एवं सोना देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मांझी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।