मांझी(सारण)। मांझी ताजपुर मुख्यमार्ग पर मेंहदीगंज गांव के सामने दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में दोनों चालक बुरी तरह जख्मी हो गए। बाद में पूर्व मुखिया स्व सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता के पुत्र रोहित गुप्ता ने दोनों को मांझी पीएचसी में पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। जख्मी लोगों में मांझी थाना क्षेत्र के ग़ैरतपुर निवासी सोनू सिंह तथा दाउदपुर थाना क्षेत्र के लेजुआर गांव निवासी धर्मेन्द्र प्रसाद शामिल हैं।