दो दिवसीय 37 वीं सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, मंत्री अशोक चौधरी ने किया उद्घाटन

अमनौर/सारण : एथलेटिक्स आपसी प्रेम,भाइचारा व सहयोग की बेहतर शिक्षा देता है. इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल सकते हैं.उक्त बातें शनिवार को अमनौर हाईस्कूल के खेल मैदान में आयोजित 37 वी सारण जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि व उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने अपने संबोधन में कही उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल से समाजिक समरसता कायम होती है.

सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजना चलाई है और उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित भी किया जाता है. तथा खेल कोटा से उन्हें सरकारी नौकरी भी देने का काम कर रही है. जितने भी बडे खिलाड़ी जो देश व दुनिया में अपनी पहचान बनाये है वैसे खिलाड़ियां गांव से ही निकलकर आगे है. उन्होंने जल संरक्षण पर भी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को संदेश दिया कि जल का दुरुपयोग न करे . उसकी रक्षा करने में अपनी योगदान दे.

इस दौरान पूर्व विधायक मंटू सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इसतरह के आयोजन होने से होनहार खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा प्लेटफार्म है. खेल जाति व समप्रदाय के भेदभाव को खत्म करता है. उक्त प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मंत्री अशोक चौधरी ने झंडोत्तोलन कर किया.

इसके पूर्व खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया .साथ ही नेशनल खिलाड़ी वीणा कुमारी व सुप्रिया कुमारी को पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय व राज किशोर तिवारी ने मशाल प्रदान किया. जहां दोनों खिलाड़ियों ने उक्त मशाल को लेकर खेल मैदान का चक्कर लगाते हुए मुख्यअतिथि को समर्पित किया. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, गुडडू सिंह,

जद यू युवा के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारीरंजीत कुमार झा संगीता सिंह, रामपुकार महतो, थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम, नवीन पुरी, ब्रिजकिशोर सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह ,बिनोद सिंह, भानु प्रताप सिंह, शुभम सिंह आदि लोग उपस्थित थे. वहीं मंच का संचालन पप्पू सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन अम्बिका राय ने किया.