
छपरा। छपरा विधानसभा क्षेत्र के छपरा सदर पश्चिमी प्रखंड के करिंगा हीरा सेवा सदन में बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का दूसरे दिन का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, छपरा सदर पश्चिमी मंडल के प्रभारी सह जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रशिक्षक उमेश तिवारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्धघाटन सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वास गौतम ने किया।
पण्डित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पार्टी की कार्यपद्धती एवं सिद्धांतों के विषय में सत्रवार जानकारी दी गई।
इसके लिए शिविर के पहले दिन कुल 4 सत्र में प्रशिक्षण चला, जबकि 3 सत्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज आयोजितकिया गया। शुक्रवार को शुभारंभ हुए प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन होने के पश्चात छपरा सदर पश्चिमी के कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह की अध्यक्षता में चले पाँचवे सत्र में छपरा सदर पश्चिमी के प्रभारी सह जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने व्यक्तित्व विकास एवं सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग के विषय में चर्चा की एवं छठे सत्र में राम पूजन महतो की अध्यक्षता में उमेश तिवारी द्वारा पंचायती राज चुनाव व एफपीओ की कार्य संरचना के विषय में चर्चा की।
सातवें सत्र में भजपा के फकुली शक्तिकेन्द्र के प्रमुख आदित्य सिंह के अध्यक्षता में चले सातवें सत्र में 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव- भाजपा एवं हमारा दायित्व के विषय में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने चर्चा की। कार्यक्रम के विषय में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया कि पूरे बिहार प्रदेश में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसके तहत छपरा जिला के सभी प्रखंडों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के अंतर्गत आज करिंगा में छपरा सदर पश्चिमी मंडल में द्वितीय दिन का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। दोपहर के भोजन के पश्चात दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा जिला अध्यक्षरामदयालशर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सह प्रभारी छपरा सदर पश्चिमी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सुपन राय, छपरा सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गौतम विश्वास, मंडल महामंत्री श्री अर्जुन सिंह दांगी, अक्षय कुमार लाल ,मंडल मंत्री जितेंद्र सिंह, रजनी सिंह, संध्या सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश सिंह, आदित्य सिंह, डॉ भरत मांझी, अजीत कुमार, विकास कुमार, सतेन्द्र राम, पप्पू कुमार, सौरभ कुमार सिंह, रूपेश कुमार सिंह, चंदन सिंह, बैजंती देवी, शंभू कुमार, बृज बिहारी शर्मा, सुरेश सिंह, हरेन्द्र सिंह, रिन्कु सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित हुए।




Recent Comments