सारण, तरैया। थाना क्षेत्र के नारायणपुर, पचभिण्डा एवं मुरलीपुर गांव में विद्युत शुल्क बकाया होने के कारण विभाग द्वारा विद्युत विच्छेद की कार्रवाई के बाद पांच उपभोक्ताओं को चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया है। इस सम्बंध में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा तरैया के कनीय विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि पूर्व में नारायणपुर निवासी जगदीश राय, हरेंद्र राय, राकेश ठाकुर, पचभिण्डा निवासी अखिलेश कुमार यादव, एवं मुरलीपुर निवासी कृष्णा मांझी का ज्यादा दिनों से विद्युत शुल्क बकाया होने के कारण इन सभी उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेद की कार्रवाई की गई थी। उक्त सभी उपभोक्ताओं ने बिना बकाया शुल्क जमा किये टोका फंसा कर चोरी से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए हैं। जिस कारण नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को एक लाख पांच हजार एक सौ पंचानवे रुपये की क्षति हुई है। उक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
About The Author
Related Posts
सांसद रूडी के पहल पर पुणे दीवार हादसे में सारण के मृतकों का शव पहुंचा,सांसद ने जताया संवेदना
30th June 2019
Θ बेतिया – बगहा:– *राo उo उच्च माo विद्यालय पचरुखा में मना गणतंत्र दिवस, बच्चों में किया गया पुरस्कार वितरण*
27th January 2018




Recent Post
- सादगी, सेवा और शिक्षा के प्रतीक थे शिक्षक गोरखनाथ सिंह
- आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई कार्यक्रम आयोजित
- विद्या भारती के पूर्व छात्र पंजीयन अभियान को मिला उत्साहपूर्ण समर्थन, 100 से अधिक पूर्व छात्रों ने कराया पंजीयन
- नेशनल जेवलिन डे पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- एकमा में पलटे टेम्पू से 200 लीटर देशी शराब बरामद, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
- छात्र छात्राओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम “अभियान के तहत किया पौधारोपण
- परिवार नियोजन शिविर में पांच महिलाओं का किया गया बंध्याकरण
- भाकपा की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा में गूंजा ‘1 सितंबर को दिल्ली चलो’ का नारा
- चिरान्द में संपन्न हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा उत्सव
- जेपी विश्वविद्यालय में ‘कुलपति खोजो अभियान, ‘लापता कुलपति’ के पोस्टर चस्पा कर आरएसए का विरोध प्रदर्शन
- डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार: सदर अस्पताल छपरा में पैरामेडिकल छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण
- राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में सारण ने बक्सर को 49-45 अंकों के अंतर से हराकर ट्रॉफी की अपने नाम
- सारण में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज: विशेश्वर सेमिनरी के छात्रों ने मारी बाजी, अब पटना में दिखाएंगे प्रतिभा
- बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026: नए कानून के विरोध में शिक्षकों और कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया रोष
- छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं से दुर्व्यवहार: आइसा का फूटा गुस्सा, प्रशासन को दिया 3 दिनों का अल्टीमेटम
- नगरा में पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं पर हुई गहन समीक्षा
- नारायणपुर पंचायत भवन में विशेष सहयोग शिविर आयोजित, विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
- 84 लाख की सड़क में गड़बड़ी: घटिया सामग्री देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों ने जेसीबी से तुड़ाई ढलाई
- सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार के स्थानांतरण पर एक विदाई समारोह आयोजित
- विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का उन्मुखीकरण: छात्रों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक
- पंचायत सरकार भवन का गेट तोड़कर पंखा व वल्ब की चोरी
- डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी ने संभाला केविके सारण के प्रधान का पदभार
- मढ़ौरा में युवक बिट्टू की हत्या मामले में मां के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- गोलीकांड मामले में पटेढा बैज के मृतक बिट्टू के परिजनों से मिला सांसद प्रतिनिधि मंडल
- बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज ने मनाया जश्न
Recent Comments