मढ़ौरा(सारण)। सरकारी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनी छात्राओं के बीच मॉडल प्रेजेंटेशन को आयोजित किया गया। मॉडल प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरएन तिवारी एवं समाजसेवी व पूर्व विस चुनाव में तरैया से प्रत्याशी रहे संजय सिंह ने किया। इस दौरान डा. के चंद्रा और संस्था की प्रचार्य शैल्वी उपस्थित रही। मॉडल प्रेजेंटेशन को लेकर ट्रेनिंग छात्राओं ने खूब उत्साह दिखाया और बेहतर ढंग से खूद को रिप्रेजेंट किया। अपने मॉडल के रूप में ट्रेनी छात्राओं ने मानव शरीर के विभिन्न हिस्से मस्तिष्क, दिल, फेफड़ा, कंकाल, कोशिका, न्यूरान सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों और सिस्टम का मॉडल समने रखा। दिखाए गए मॉडल के कार्यों को प्रभावी ढ़ंग से एक्सप्लेन भी किया। बच्चों के मॉडल और उनके प्रेजेंटेशन की प्रतिभा को लेकर मुख्य अतिथि डॉक्टर आरएन तिवारी, डॉक्टर के चंद्रा, समाजसेवी संजय सिंह प्रभावित हुए। कार्याक्रम के मुख्य अतिथि रहे चिकित्सा प्रभारी डा.आरएन तिवारी ने कहा कि बच्चें अभी ट्रेनी है और सिखने के स्टेज में है। ऐसे में इनमें छोटी छोटी गलती का होना स्वाभाविक है। इसकों छोड़ दिया जाए तो इनका मॉडल काफी सराहनीय था । संस्था की प्रचार्य शैल्वी ने बताया कि मॉडल प्रजेंटेशन को लेकर ट्रेनी बच्चियों ने लगातार प्रयास और मेहनत किया है। अपने मॉडल को बेहतर ढ़ंग से दिखाने और रिप्रजेंट करने को लेकर इनमें उत्साह बना हुआ था। इस दौरान हेल्थ मैनेजर विश्वजीत सिंह, बीसीएम आलोक कुमार, नागेन्द्र कुमार, सुरजित कुमार, शशि सिंह, जयदास, विवेक कुमार, पप्पु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।