मांझी। आधी रात को दुष्कर्म की नीयत से युवती के घर में घुसा युवक पीड़ित परिजनों की गिरफ्त में आने के बाद युवती के भाई का गला दबा कर उसे मार डाला तथा घर के पिछवाड़े से निकल कर भाग निकला। यह लोमहर्षक घटना मांझी थाना क्षेत्र के भाट्ठा महम्मदपुर गांव स्थित पुलिस पिकेट से महज कुछ ही दूरी पर घटी। घटना की सूचना पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर छपरा सदर एसडीपीओ एम पी सिंह तथा मांझी के थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान कैम्प किये हुए थे।घटना के सम्बंध में परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति लोग खा पी कर अपने घर में आधी रात को गहरी निंद्रा में सो रहे थे। उधर अर्धरात्रि तक घर से उत्तर देवी मंदिर परिसर में प्रोजेक्टर के माध्यम से चल रहे रामायण सीरियल देखने के बाद उसी गांव का आरोपी गजेंद्र महतो रात के अंधेरे का लाभ उठाकर पानी भरे गड्ढे के किनारे के रास्ते पीछे के रास्ते से युवती के घर में घुस गया तथा अपने कमरे में सो रही युवती के साथ दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया तथा शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर बगल के कमरे में सो रहा भाई फिरोज अंसारी उठा और अपनी बहन के कमरे को बाहर से बन्द कर वापस अपने माता पिता को जगाने चला गया। बाद में वह अपने पिता मंसूर आलम माता सितारा खातून तथा तथा छोटे भाई एहसान अंसारी की मौजूदगी में उसने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही आरोपी गजेन्द्र ने बड़ी सफाई के साथ फिरोज का गला पकड़ कर दबाने लगा। पास में खड़े उसके माता पिता आदि भी आरोपी से उलझ गए। मारपीट होती रही तभी गले में जबरदस्त दबाव के कारण फिरोज की सांस रुक गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। माता पिता बेटे को सम्हालते तब तक वह हाथ छुड़ाकर निकल भागा। शोर शराबा सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी का पीछा किया। तथा उसके घर पहुंचकर जमकर तांडव मचाया। आक्रोशितों ने आरोपी का दरवाजा खिड़की आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। हालाँकि आरोपी अपने पिता से साथ अपने घर से भी निकल भागने में सफल रहा। बाद में घटना स्थल पर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने समझा बुझाकर किसी प्रकार स्थिति को नियंत्रित किया। उधर आरोपी के हमले में घायल युवती के माता पिता तथा दूसरे छोटे भाई एहसान अंसारी को पुलिस ने अपनी देखरेख में मांझी पीएचसी में इलाज कराया। घटना की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हो गए। कई ग्रामीणों ने दबी जुबान युवती तथा आरोपी के बीच महीनों से प्रेम प्रसंग चलने तथा इस बात की जानकारी परिजनों के भी अवगत होने की चर्चा कर रहे थे। बताते हैं कि अपनी बहन के साथ कथित प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहे फिरोज अंसारी को चार दिन पहले आरोपी ने जान मारने की धमकी भी दी थी। उधर आरोपी गजेंद्र महतो के साथ सुबह सुबह बहाली के लिए दौड़ लगाने वाले उसके साथी धावकों ने अपने साथी द्वारा किये इस घृणित अपराध के लिए उसे बार बार कोस रहे थे। घटना स्थल पर मौजूद सदर एसडीपीओ एम पी सिंह ने घटना की गहराई से जांच कर दोषी को शीघ्र ही हर हाल में गिरफ्तार करने तथा न्यायालय से न्याय संगत कठोर दंड दिलाने का परिजनों को आश्वासन दिया।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच की रक्षा का लें संकल्प, पर्यावरण के प्रति जागरूक हों युवा
- पचरौड़ बाजार में धूमधाम से सजी गणेश प्रतिमा, विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
Recent Comments