
मांझी रेल पुल के समीप सरयू नदी की तेज धारा से कटाव शुरू, सीओ ने किया निरीक्षण

मांझी(सारण) : मांझी रेल पुल के समीप सरयू नदी की तेज धारा के चलते जबरदस्त कटाव शुरू हो गया है। रेल पुल से शुरू कटाव लगभग एक किमी पूरब जय प्रभा सेतु को भी अपने आगोश में ले लिया है। दोनो पुल के मुहाने की बोल्डर पीचिंग से नदी की तेज धारा का जबरदस्त टकराव हो रहा है। रेल पुल के समीप स्थित राम घाट की मिट्टी काफी मात्रा में नदी में विलीन हो चुकी हैं। मंगलवार की शाम सीओ दिलीप कुमार तथा जदयू नेता निरंजन सिंह आदि ने कटाव का निरीक्षण कर इसकी गम्भीरता से सारण के डीएम को अवगत कराया। मौके पर गोपाल शर्मा राजकुमार सिंह खुर्शीद अहमद आदि मौजूद थे।




Recent Comments