दुःखद : वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का निधन
दैनिक खोज खबर सेंट्रल डेस्क : देश के पूर्व रक्षा मंत्री व एनडीए के संयोजक जॉर्ज फर्नांडिस ने मंगलवार को आखिरी सांस दिल्ली में ली. 88 वर्षीय जॉर्ज लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह 7 बजे निधन हो गया. लंबे समय से अल्जाइमर से पीड़ित थे.बता दें कि जॉर्ज फर्नांडिस अटल बिहारी वाजपेयी के समय एनडीए सरकार के दौरान देश के रक्षामंत्री थे. वो अगस्त 2009 से जुलाई 2010 के बीच आखिरी बार राज्यसभा सांसद थे.

सबसे पहले साल 1967 में वो लोकसभा सांसद चुने गए थे. रक्षामंत्री के अलावा उन्होंने कम्यूनिकेशन, इंडस्ट्री और रेलवे मंत्रालयों जैसे कई बड़े मंत्रालय संभाले.जार्ज फर्नांडिस 1977 का लोकसभा चुनाव लड़े थे. उस समय उन्होंने जेल में रहते हुए मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा. उन्होंने जेल में रहने के बाद भी रिकॉर्ड वोट के साथ जीत हासिल की. उन्होंने जनता पार्टी की सरकार में उद्योग मंत्रालय संभाला और जनता पार्टी टूटने के बाद समता पार्टी बनाई. उन्होंने बीजेपी का समर्थन किया और इमरजेंसी का विरोध किया था.