सारण :सलखुआं बिशुनपुरा दलित बस्ती में 63केवीए के विधुत ट्रान्सफार्मर का उद्धाटन भाजपा विधायक ने फिता काटकर किया
प्रखंड के सलखुआं बिशुनपुरा दलित बस्ती में 63केवीए के विधुत ट्रान्सफार्मर का उद्धाटन स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने फिता काटकर किया. जिसके साथ ही उक्त बस्ती में विधुत आपूर्ति की शुरूआत करायी गयी. विधायक ने उक्त मौके पर कहा कि अमनौर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. जहाँ सड़क,बिजली स्वास्थ्य व जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम शुरू हो गया है. जो कुछ ही दिनों के बाद दिखाई देने लगेगी. इस मौके पर पूर्व मुखिया राजकुमार पंडित , राजेन्द्र पाण्डेय , आनंद कुमार , राजेश कुमार , दिलीप माझी, विनोद राम ,बलिराम राम , अच्छेलाल माझी , भुखल माझी , तारकेश्वर ठाकूर , सतपाल माझी ,प्रभुनाथ सिंह ,देवेन्द्र सिंह संतोषतिवारी,शिवनारायणमाझी व मुसाफिर माझी आदि शामिल थे.





Recent Comments