मृगांक शेखर सिंह जमुई (बिहार)

जिलापदाधिकारी जमुई जिला स्वीप कोषांग के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ निकाला गया। जिला समाहरणालय परिसर से जमुई डीएम, डीडीसी, एसडीओ हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को रवाना किया।

जमुई डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोनाकाल मे चुनाव को लेकर जमुई जिले के सभी चारों विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। कोरोनाकाल में होने वाले चुनाव में मतदाता वोट का अवश्य प्रयोग करें साथ ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विभिन्न उपाय की जानकारी एवं प्रयोग के साथ मतदान में भाग लें।
विधानसभा चुनाव को लेकर जमुई जिला में घूम घूमकर मतदाता जागरूकता रथ में लगे एलईडी द्वारा सभी मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार डीडीसी आरिफ अहसन एसडीओ प्रतिभा रानी ने संयुक्त रुप से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।