तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के रामपुर महेश मंझोपुर गांव में रात्रि समय एक भैंस की चोरी कर पिकअप पर लादकर ले जा रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में उक्त गांव निवासी मुकेश कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि रात्रि करीब 12:00 बजे नंदकिशोर राय के यहां से भोज खाकर नहर के रास्ते घर लौट रहे थे। तभी देखे कि नहर के बगल में एक पिकअप गाड़ी खड़ी है और उस पिकअप पर एक भैंस लदा हुआ है, जो देखने में हुबहू मेरे भैंस की तरह लग रही थी। मैंने उस पिकअप गाड़ी पर बैठे लोगों से पूछताछ किया कि आप लोग रात्रि में भैंस को पिकअप पर क्यों लादे हुए हैं। जिस पर वे लोग गुस्सा होकर मुझे मारने लगे मेरे चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पिकअप पर सवार व्यक्तियों को पकड़ लिये तब तक मेरा छोटा भाई चंदन कुमार वहां पहुंच गया और बोला कि अपना भैंस नहीं मिल रहा है। इस बात की सूचना तरैया थाने को दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तरैया थाने की पुलिस ने पिकअप से जब भैंस को उतारा तो वह मेरा ही भैंस था। यह लोग चोरी से रात्रि में मेरे भैंस को पिकअप पर लाद कर ले कर भाग रहे थे। पुलिस द्वारा पिकअप पर सवार सभी सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में शिवचंद सहनी, सतेंद्र सहनी, धनजय कुमार, सूरज कुमार सहनी, विक्की केवट है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को छपरा जेल भेज दिया।
About The Author




Recent Post
- मढ़ौरा जामा मस्जिद में सीरत-उन-नबी जलसा आयोजित, दिखी साम्प्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल
- कथावाचक पूज्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से विशेष भेंट की
- शिक्षक दिवस: शिक्षा, विचार और राजनीति के संगम को सलाम
- सरयू के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित दिलियारहिमपुर पंचायत पहुंचीं छपरा विधायक छोटी कुमारी, दो घंटे में राहत सामग्री का आश्वासन
- बाढ़ की विभीषिका : डोरीगंज के दियारा और तटीय इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, नाव और पॉलिथीन के सहारे जिंदगी
- मिर्ज़ापुर की मारुति नंदन एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव
- नगरा प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’
- सारण में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: तैयारियों को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की अहम बैठक संपन्न
- भेल्दी : डबरा नदी में डूबने से मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्ध की मौत, तीन दिन से थे लापता
- भेल्दी में एक ही रात तीन घरों में चोरी, नगदी और जेवर समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर
- सारण के रामकोला में जल्द खुलेगा कृषि महाविद्यालय, सांसद ने की केंद्रीय कृषि सचिव से मुलाकात
- सारण में चार नदियों के उफान से बाढ़ का गंभीर संकट, कई गांव जलमग्न और संपर्क टूटा
- छपरा: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन, नन्हे-मुन्नों के रूपों ने मोहा मन
- सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर: छपरा विधायक छोटी कुमारी ने सिताबदियारा के रिंग बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
- सारण जिले में डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन से बदल रही स्वास्थ्य सेवाएं
- बीमा सखी योजना का दायरा बढ़ाने की कवायद: मढ़ौरा एलआईसी कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं को दिए गए आवश्यक निर्देश
- सारण में चार नदियों के उफान से बाढ़ का कहर, दियारा इलाके में दहशत; तीन पंचायतों का संपर्क टूटा
- भेल्दी के पेटल्स ईटरनल टेक्नो-स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड के सफल बच्चों को मिला सम्मान
- मढ़ौरा में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत कार्यशाला, महिलाओं को मिला सुरक्षा का पाठ
- हाइवा के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत,ग्रामीणों ने पीछा कर हाइवा को पकड़ा
- 24 घंटे के अखंड अष्टयाम अनुष्ठान को लेकर भव्य कलशयात्रा के साथ की गई जलभरी
- कुत्ते को बचाने में बाइक सवार दो घायल
- डॉ. अजय सिंह को नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके ननिहाल विक्रमपुर में खुशी
- गंगा-सरयू समेत चार नदियों में उफान, डोरीगंज के दियारा क्षेत्र में बाढ़ और कटाव का खतरा
- सिवान की बेटी सिमरन परवीन का भारतीय रग्बी टीम में चयन, चीन में दिखाएंगी खेल का दम
Recent Comments