सांसद राजीव प्रताप रूडी की ओर चिकित्सा के प्रति सजगता से भाजपाइयों में हर्ष

दिघवारा(सारण) सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दिघवारा प्रखंड के रामपुर आमी पंचायत के लिए एम्बुलेंस प्रदान की। पंचायतवासियों की मांग व कैरोना ब्रेक डाउन को देखते ही सांसद के ऐच्छिक कोष से एम्बुलेंस लेकर सांसद प्रतिनिधिद्वय राकेश कुमार सिंह व राजन कुमार सिंह गुरूवार को आमी पहूंचे, जहाँ पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में पंचायत मुखिया श्रीमती चंद्रावती देवी के प्रतिनिधि श्रवण कुमार ने चाभी व कागजात प्राप्त की । इस अवसर पर सदर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सिंह पुटून,महामंत्री ठाकुर उमाशंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि व पूर्व प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान आदि ने सांसद के विकासात्मक व लोक कल्याणकारी कार्य को स्तुत्य करार दिया । सासंद प्रतिनिधिद्वय राजन व राकेश ने पूर्व विधायक व प्रदेश नेता विनय के स्वास्थ्य की जानकारी ली और प्रसन्नता व्यक्त की है । जाहिर है पूर्व विधायक विनय अस्वस्थ थे और बेड रेस्ट में थे।




Recent Comments