पानापुर(सारण)बीआरसी कार्यालय में बुधवार को बीईओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई । इस बैठक में बीईओ ने उपस्थित प्रधानाध्यापकों को एमडीएम सहित सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आवश्यक निर्देश दिया । उन्होंने पूर्व में वितरित चावल पंजी की मांग करते हुए कहा कि अक्टूबर एवं नवम्बर माह के चावल वितरण का कार्यक्रम वर्गवार निर्धारित कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को सूचित करें । उन्होंने आगामी वर्ष में एमडीएम शुरू किए जाने की संभावना के मद्देनजर हेडमास्टरों से किचेन ,बर्तन आदि की साफसफाई एवं कीचेनशेड के रंगरोगन सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया । बैठक में एमडीएम प्रभारी सुबोध कुमार ,बीआरपी कांता राम ,शिवकुमार राम ,रमेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।