पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-
बेतिया: आज आर्थोकेयर स्लीपर मैन टीम ने अपने सप्ताहिक कार्यक्रम के अन्तर्गत योगापट्टी प्रखण्ड के तीन स्कूलों में पैंसठ बच्चों को चप्पल पहनाया.संस्था के संरक्षक प्रसिद्ध हड्डी,जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डा उपेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मच्छरगांवा, ढो़ढवलिया इत्यादि विद्यालयों में वैसे सभी बच्चों को चप्पलें पहनाई गईं जो नंगे पैर थे, उन्हें बैग, स्टेशनरी इत्यादि भी दि गई। संस्था ने इन विद्यालयों के बच्चों को गोद भी लिया। श्री कुमार ने बताया कि गोद लिए बच्चों की पढ़ाई- लिखाई सुचारू रूप से चलती रहे इसके लिए संस्था सदैव प्रयासरत रहेगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने डा कुमार का स्वागत किया। वहीं क्षेत्र के अभिभावकों ने भूरी- भूरी प्रशंसा की। मौके पर कुंदन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





Recent Comments