परवेज अख्तर/सिवान :
बड़हरिया( सीवान) प्रखंड के तरवारा रोड स्थित श्री राम जानकी मठ परिसर में श्री राम विवाह महोत्सव को लेकर शनिवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अनुरंजन मिश्रा द्वारा अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर काफी तैयारियां की गई थी । ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से हुई तकरीबन 2:00 बजे स्वामी उपेंद्र पाराशर जी महाराज का आगमन  श्री राम जानकी मठ परिसर में हुआ । पराशर जी महाराज के आगमन पर लोगों में काफी खुशी देखी गई । लोगों ने इनका जोरदार स्वागत किया।  इसी बीच जिले के सांसद पति अजय सिंह की भी उपस्थिति हुई ।  तत्पश्चात  मठाधीश  भगवान दास की मौजूदगी  में ध्वजारोहण को ले पूजा अर्चना की शुरुआत हुई । घंटों चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया । बताते चलें कि ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद अब यहां होने वाले श्री राम विवाह महोत्सव की तैयारियों में लोग जुट गए हैं ।