चलान के नाम पर अवैध वसूली को लेकर ट्रक चालको ने किया सड़क जाम

ट्रक चालको का आरोप प्रत्येक दिन पुलिस की मिलीभगत से होती है लाखो रुपये की वसूली

बिना चालान के प्रति ट्रक पाँच से छः हजार की होती है वसूली,नही देने पर किया जाता है मारपीट

दिघवारा।थाना क्षेत्र के सैदपुर दिघवारा गांव स्थित जब्त लाल बालू के बिक्री केंद्र पर सोमवार की देर शाम सैकड़ो ट्रक चालको ने बालू के अवैध चालान को लेकर आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए और जमकर हंगामा किया।इस दौरान कई घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही.चालकों ने अपनी अपनी ट्रकों को सैदपुर के काउंटर के समीप खड़ा कर एन एच 19 को पूरी तरह अवरुद्ध करने का प्रयास किया।चालकों का आरोप था कि लाल बालू का काला खेल होता है और सैदपुर में चालकों से हर रात चालान के नाम पर लाखों रुपये की वसूली होती है और पुलिस की मिलीभगत से ऐसा होता है।एक ट्रक से 6000 तक की वसूली होती है और कोई चालान नहीं मिलता है और विरोध करने पर मारपीट किया जाता है और एफआईआर भी दर्ज करवाकर डराया जाता है।भीड़ में शामिल चालक दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग कर रहे थे।ट्रक चालकों का कहना था कि प्रशासन व खनन विभाग की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ट्रक चालकों से अवैध वसूली होती है।ट्रक चालकों में मध्य रात्रि तक हंगामा किया और लगभग एक बजे रात्रि तक सङक को अवरूद्ध रखा तथा अपनी मांग पर डटे रहे।बाद में पुलिस प्रशासन की पहल पर जाम हटाया गया।इस संबंध में लाइसेंस धारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित माप दंड से नीलामी में लिए गए बालू की बिक्री की जाती है।लगभग 5 हजार रुपए में एक ट्रैक्टर बालू के साथ परिवहन चालान भी दिया जाता है। देर शाम काउंटर पर इलाके के पासिंग माफियाओ द्वारा बिना परिवहन चलान के बालू जाने को लेकर हंगामा खड़ा किया जाता है।मेरे बढ़ते राजनीतिक कद एवं आगामी नगर पंचायत चुनाव में मेरी  उम्मीदवारी से खफा होकर राजनीतिक साजिश के तहत हंगामा कराया जा रहा है ताकि मेरी छवि खराब हो।