दरियापुर(सारण)

प्रखंड मुख्यालय के परीक्षण चौक पर राजद प्रखंड जन संपर्क कार्यालय में सारण ज़िला के एस सी/एस टी प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव शिव प्रसाद मांझी जी का दरियापुर राजद प्रखंड कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया।साथ ही दरियापुर राजद प्रखंड जन संपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उदघाटन के बाद परसा विधानसभा के राजद ज़िला महासचिव कमलेश राय ने लोगो का सम्बोधन किये और कहे कि जीत के लिए जुनून चाहिए। जिसमे उबाल हो ऐसा खून चाहिए। यह आसमा भी आएगा जमीन पर, बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए। फिर लालू यादव जिंदाबाद। तेज तेजस्वी जिंदाबाद। राबड़ी देवी जिंदाबाद। का नारा लगाए वही युवा राजद दिघवारा के प्रखंड अध्यक्ष कुन्दन यादव, अमरजीत पासवान, ओमप्रकाश मांझी, नागेन्द्र राय, बिक्रमा महतो, अमरनाथ मांझी एवं अन्य सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।