पानापुर( सारण )बुधवार को थानाक्षेत्र के सभी मध्य व उच्च विद्यालयों में वर्ग छः से दसवीं तक के छात्र-छात्राओ को (फोलिक एसीड)आयरन की दवा खिलायी गई।स्वास्थ्य विभाग तथा विभागीय आदेशालोक में प्रत्येक बुधवार को किशोरों तथा किशोरियों में खुन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन जाती है ।ताकि सभी किशोर किशोरियो का सम्पूर्ण शारिरीक विकास हो सके।प्रायः देखा जाता है कि 10 वर्ष से 14वर्ष की आयु के बच्चों में खुन की कमी अर्थात एनिमिया की शिकायत पायी जाती है।इसी कमी को पूरा करने के उद्देश्य से दवा की खुराक खिलायी जा रही है।मुख्य रूप सेे उच्च विद्यालय कोन्ध भगवानपुर,सतजोड़ा, मध्य विद्यालय रसौली, रामपुररूद्र,भोरहाॅ तथा महम्मदपुर,धेनुकी सहित प्रखण्ड के सभी 10 वर्ष के ऊपर के बच्चों को दवा खिलायी गई ।