*थानाध्यक्ष मितौली पुनीत सिंह की अगुवाई में पकड़ी गई कच्ची शराब*
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर खीरी(उप्र)*-
पुलिस प्रमुख खीरी पूनम सैनी द्वारा जनपद में कच्ची शराब के विरुद्ध संचालित अभियान के अंतर्गत थाना मितौली थानाध्यक्ष पुनीत कुमार सिंह के निर्देशन में मितौली पुलिस द्वारा बिंद्रा प्रसाद निवासी निमचैनी को कच्ची शराब बनाते समय 5 लीटर शराब तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया मितौली थाना प्रभारी द्वारा कच्ची शराब के निष्कर्षण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने के उद्देश्य को लेकर संचालित अभियान के तहत कच्ची शराब बनाने वाले व्यक्तियों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है ग्रामीण क्षेत्र में कुछ परिवार कच्ची शराब बनाकर ही अपना जीवन यापन करते थे उन परिवारों में बेचैनी का माहौल प्रतीत होता है किंतु क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ कम हुआ है यह बात किसी से छिपी नहीं है।