तेज आंधी पानी में पेड़ गिरने मढ़ौरा छपरा पथ पर आवागमन रहा बाधित

मढ़ौरा(संजीव कुमार) : बीती रात तेज आंधी के साथ हुई बरसात में शिल्हौरी – शिवगंज के बीच मढ़ौरा छपरा मुख्य रोड पर पेड़ गिर गया I पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई I रात से देर सुबह तक मार्ग पर गाड़ियों की लाइन लग गई I आवागमन बाधित रहने और आम लोगों की बढ़ी परेशानी को लेकर शिल्हौरी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय कुमार ने गांव के कुछ युवा साथियों के साथ सड़क से पेड़ को हटाने में लगे I बाद में वन विभाग के कर्मी भी पहुंचे और मुख्य सड़क से पेड़ हटाकर आवागमन सुचारू बनाने में जुटे I गांव वाले और वन विभाग के प्रयास से दिन के दस बजे के करीब आवागमन चालू कराया जा सका I आवागमन चालू होने से आम लोग, स्कूली बच्चें और यात्रियों को राहत मिला I




Recent Comments