विवेक कुमार की रिपोर्ट:-
चनपटिया : भीषण गर्मी और उमस में बिजली संकट से परेशान शहरवासियों व ग्रामीणों का सब्र मंगलवार को टूट गया और सड़कों पर उतर बेतिया-नरकटियागंज मुख्यमार्ग के चनपटिया बड़ा बस स्टैण्ड चौक पर बाँस-बल्ला से सड़क जाम कर टायर जला प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दिया।स्थानीय सांसद-विधायक मुर्दाबाद व बिजली विभाग हाय-हाय के नारे भी लगे।सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने जाम समाप्त कराने की काफी कोशिश की,लेकिन लोगों ने उनकी एक नही सुनी।शहर के ढाढ़ चौक,बजरंग चौक,नगर पंचायत का पुराना कार्यालय,आर्यसमाज मंदिर चौक तो वहीं ग्रामीणों ने घोघा में भी सड़क जाम किया।लोगों ने विभागीय अधिकारियों को जामस्थल पर आने की मांग करने लगें।प्रशासन ने जैसे तैसे कड़ी मशक्कत कर स्थानीय थाने में ही विभागीय अधिकारियों व प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच वार्ता कराया और बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।बता दें कि चनपटिया में कुमारबाग सब स्टेशन से विद्युत की आपूर्ति होती है।विगत कुछ दिनों से चनपटिया सहित आसपास के गांवों में विद्युत की व्यवस्था चरमरा गयी थी।24 घंटे से ऊपर बिजली गुल होने और शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पावर कार्पोरेशन अधिकारियों द्वारा सुध न लेने पर शहरवासियों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।सुबह करीब 8 बजे लोग नेशनल हाईवे पर इकट्ठा होकर जाम लगा दिया।सड़क पर अवरोध भी रख टायर भी जलाया।हाईवे में दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारे लगाए।चेतावनी दी कि जब तक बिजली नहीं आएगी जाम खत्म नहीं होगा।सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा दल-बल के साथ पहुंच गए।नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन वे नहीं माने और मांग पर अड़े रहे।विभागीय जेई राजीव कुमार व एसडीओ अंकित कुमार के लिखित आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ।लगभग ग्यारह बजे आपूर्ति बहाल हो गई।
*अगस्त के अंतिम सप्ताह तक नए विद्युत पावर सब स्टेशन से आपूर्ति होगी शुरू।*
सड़क जाम की सूचना पर विभागीय जेई व एसडीओ के साथ थाने परिसर में हो रही वार्ता के बीच शिरडी साई के प्रोजेक्ट जेई अमित कुमार ने बताया कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक नए पीएसएस से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी,साथ ही लोगों को करीब 20 घंटे बिजली भी मिलेगी।
*करीब दो वर्षों से बंद है नगर पंचायत में किरासन तेल की आपूर्ति।*
एक तरफ विद्युत की लचर व्यवस्था से नगरवासी परेशान हैं तो दूसरी तरफ किरासन की आपूर्ति भी करीब दो वर्षों से उपभोक्ताओं को बंद कर दिया गया है।विद्युत के नही रहने से पहले लोग किरासन तेल से डिबिया जला उजाला कर लेते थें लेकिन आज आलम यह है कि डिबिया का सहारा भी लोगों को नही मिल रहा है।नगरवासियों ने बताया कि नगर पंचायत में अविलंब किरासन आपूर्ति संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किया जाए ताकि किसी कारणवश विद्युत के नही रहने से उजाला मिल सके एवं बच्चों का पठन पाठन हो सके।





Recent Comments