
तेजपुरवा में पानी के लिये हाहाकार, हाल्ट स्टेशन के चापाकल पर लग रहा लंबी कतार
मढ़ौरा. प्रखंड के तेजपुरवा गांव में पानी का लेवल नीचे जाने से पेयजल का संकट पैदा हो गया है।पेयजल का सबसे अधिक वार्ड संख्या १०/११ में संकट हुआ है ।बुधवार को लोगों के विरोध जताने की खबर पर पीएचईडी के जेई पुनदेव कुमार ने गांव के जल स्तर की जांच कर बताया की तीस फ़ीट नीचे पानी का लेवल चला गया है।जिससे गांव में चापाकल से पानी नही आ रहा है।मालूम हो कि जल संकट से जूझ रहे वार्डसंख्या १० का अभी तक नल जल योजना में चयन ही नहीं हुआ है। जबकि चयनित वार्ड संख्या ११में नल जल का कार्य ही नहीं किया जा रहा है।।जिसको लेकर अब ग्रामीण मुखर होने लगे है और उनका पक्ष है ही कि भीषण गर्मी में जल स्तर नीचा हर साल ही जाता है ,लेकिन इस वर्ष कुछ अधिक ही भयावह स्थिति पैदा हुआ है अधिकतर घरों के चापाकल सुख गए है।यहा नल जल योजना का कार्य हुआ रहता तो घर-घर पेयजलापूर्ति से गहराया जल संकट से राहत मिल जाती।लेकिन ऐसा नहीं हुआ है ।अब जो हालात है उसमें तेजपुरवा रेलवे हाल्ट के प्लेटफार्म के पास का एकमात्र चापाकल लगभग ५० परिवारों के साथ किसानों के मवेशियों की प्यास बुझा रहा है।जहां डेढ़ सौ मीटर दूर के घर परिवार वाले वहां सुबह से लोग अपना दिनचर्या छोड़ पानी लेने के लिये लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे है।जहां तपती धूप भी जरूरत के सामने कम लग रही है।इसको लेकर वुधवार को विश्वनाथ साह ,रंजन कुमार, सुनील सोनी समेत दर्जनों महिलाओं विरोध जताया।वहीं पंचायत के परमात्मा राय और मनोज गुप्ता ने कहा कि गांव का जल संकट प्रशासन द्वरा शिघ्र दूर नहीं किया जाएगा तो पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।
क्या कहते है पंचायत के मुखिया-
पंचायत के समस्याग्रस्त वार्ड संख्या ११ समेत कुल दस वार्ड नल जल योजना से चयनित है।जिसमें पांच-छः वार्डो में कार्य भी हुआ है।वार्ड संख्या ११ में फंड के अभाव में कार्य प्रभावित है।साथ ही वार्ड संख्या १० में भी जल संकट को दूर करने के लिये प्रयास किया जा रहा है।-
बिरेन्द्र राय (मुखिया),तेजपुरवा पंचायत




Recent Comments