न्यास बोर्ड से अधिकृत कमिटी को मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर का प्रबंधन दिलाने में नहीं सफल हुआ प्रशासन

मढ़ौरा (सारण): बिहार राज्य धार्मिक न्यास की गठित कमिटी को मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर स्थानांतरित कराने पहुची प्रशासन को वापस लौट जाना पड़ा । प्रशासन के सूचना के बाद भी वर्तमान प्रबंध कमिटी के सदस्य उपस्थित नही हुएं । इसको लेकर दंडाधिकारी सह मढ़ौरा सीओ हेमंत झा पहले तो काफी समय तक इंतजार किया फिर वापस लौट गये । सीओ के अमुसार इस मामले में वरीय अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर आगे की कारवाई की जायेगी ।बता दे की बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने पत्रांक 1610/08.11.17 जारी कर गढ़देवी मंदिर का 11 सदसीय कमिटी का गठन कर दिया था। इसकी प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी सारण को भेजते हुये उक्त कमिटी को मंदिर का प्रबंधन हस्तगत कराने को निर्देशित किया था। तब से यह मामला लम्बित था और नई कमिटी के प्रयास के बाद भी पूर्व की कमिटी ही मंदिर पर अपना नियंत्रण बनाये हुये है। इस मामले को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ ने संयुक्त आदेश से सीओ और थानाध्यक्ष को मंदिर का प्रबंधन न्यास बोर्ड द्वारा गठित नई कमिटी को हस्तगत कराने हेतु 25 जून की तिथि तय की थी। तय तिथि को पुलिस बल के साथ सीओ हेमंत झा मंदिर पहुंचे , लेकिन पूर्व से कार्य कर रही कमिटी के सदस्य नहीं पहुंचे । जिससे सीओ को वापस लौट जाना पड़ा । इस सम्बंध में सीओ हेमंत झा ने कहा की वर्तमान स्थितिओं को लेकर बढ़िया अधिकारी को अवगत कराया गया है। निर्देश प्राप्त होने पड़ आगे की कारवाई की जायेगी।
न्यास बोर्ड से अधिकृत कमिटी को मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर का प्रबंधन दिलाने में नहीं सफल हुआ प्रशासन




Recent Comments