छपरा। स्नातक प्रथम वर्ष सत्र 2021-24 की प्रतिष्ठा विषय की दूसरे दिन की परीक्षा सम्पन्न होने तक कुल 87 परीक्षार्थी हुए निष्कासित किया गया।बताते चले कि स्नातक प्रथम खंड सत्र 2021-24के प्रतिष्ठा विषय के दूसरे दिन की परीक्षा में कुलपति प्रोफेसर फारूक अली स्वयं से परीक्षा केंद्र पर जाकर निरीक्षण करते दिखे।कुलपति ने कल सामान्य रूप से सभी समाचार पत्र के माध्यम से सभी छात्र एवं छात्राओं से कहा कि आप सब कदाचार मुक्त वातावरण बनायें लेकिन इसके बावजूद इतना निष्कासन इस बात का प्रमाण है कि विद्यार्थी ध्यान नहीं दे रहे हैं।सभी महाविद्यालय के प्राचार्य और वीक्षक बहुत ध्यान से गेट पर ही सबका चेकिंग करवाकर ही अन्दर आने देते हैं।विदित हो कि सीवान, गोपालगंज और छपरा के सभी परीक्षा केंद्र पर उङनदस्ता टीम भी बनाई गयी है। कुलपति ने एकबार पुनः सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील किया है कि आप सब विश्वविद्यालय का सहयोग करें और कदाचार मुक्त वातावरण तैयार करने में सहयोग करें। कुलपति ने कहा कि विश्व विद्यालय कदाचार मुक्त वातावरण तैयार करने और कदाचार मुक्त परीक्षा करवाने के लिए कटिबद्ध है।अनावश्यक रूप से निष्कासन को निमंत्रण न दें।इससे आपको, हमको एवं विश्वविद्यालय को बहुत कठिनाई होती है। कुलपति के साथ प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह परीक्षानियंत्रक भी निरीक्षण के समय मौजूद थे।फ्लाइंग स्क्वाड की टीमें भी समय समय पर जाकर निरीक्षण करते दिखीं।