सारण :सैनिक शहादत दिवस पर तरैया एसएसबी कैम्प में शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

दैनिक खोज खबर डेस्क 
तरैया
शहादत दिवस पर शनिवार को तरैया एसएसबी कैम्प में एसएसबी के जवानों ने देश के सेवा में शहीद हुए सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखा।और उन्हें श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया।एसएसबी के सहायक सेना नायक रामभवन सिंह यादव ने बताया कि एसएसबी के एसआइ बचन लाल,शशिभूषण प्रसाद एवम अमल सरकार असम में तथा जवान घनश्याम कुमार जम्मू में देश सेवा करते हुए इसी वर्ष शाहिद हो गए है।जिनकी यादों में हम यह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किये है।उक्त मौके पर इंस्पेक्टर हृदयानंद ,जवान धर्मेन्द्र कुमार आदि शामिल थे।
न्यूज़ इनपुट -राणा प्रताप सिंह , तरैया