पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के धेनुकी दक्षिण टोला में रविवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग में लगभग पांच एकड़ में लगी गेहूं की फसलें जलकर राख हो गया ।बताया जाता है कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिनगारी से गेहूं की फसल में आग लग गयी और तेज पछुआ हवा के कारण इसने विकराल रूप धारण कर लिया।घटना की जानकारी मिलते ही तरैया ,पानापुर एवं मशरक थाने से फायर ब्रिगेड की गाड़ियाॅ मौके पर पहुँची एवं घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।अगलगी की इस घटना में उपेंद्र राय ,वंशी राय ,नागेंद्र राय ,जगदीश भगत ,कृष्णा मांझी सहित दर्जनों किसानों के लगभग 5 एकड़ में लगी गेहूं की फसलें जलकर राख हो गयी।