मैरवा (सिवान ) : कोरोना वायरस से बचाव को लेकर भाजपा की मैरवा इकाई ने
प्रखंड कार्यालय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता दीपेश कुमार और नगर भाजपा नगर अध्यक्ष
गोपाल वर्णवाल ने किया। विभिन्न कार्यों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे
लोगों के बीच मास्क और साबुन का वितरण किया गया। इस मौके पर दिलीप सिंह,
मनोज कुमार जायसवाल, संजीव कुमार जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, लक्ष्मण
ठाकुर, उमेश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।




Recent Comments