दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
गौनाहा, मेहनौल पंचायत में निर्मित शौचालयों के भुगतान को लेकर बीडीओ श्रीकांत ठाकुर और प्रखंड प्रमुख सुदामा पासवान आमने-सामने हो गए हैं।…
बेतिया। गौनाहा, मेहनौल पंचायत में निर्मित शौचालयों के भुगतान को लेकर बीडीओ श्रीकांत ठाकुर और प्रखंड प्रमुख सुदामा पासवान आमने-सामने हो गए हैं। यह मामला तब उत्पन्न हुआ है, जब शौचालय के भुगतान के लिए बीडीओ से पूछने पर प्रमुख द्वारा रोक लगने की बात सामने आई। बताया जाता है कि मेहनौल पंचायत के मुखिया मोती लाल पासवान शौचालय के भुगतान के लिए महीनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके है। मुखिया का कहना है कि बीडीओ के अनुसार प्रखंड प्रमुख सुदामा पासवान द्वारा शौचालय भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इस सूचना पर आक्रोशित लाभुकों के साथ मुखिया ने प्रखंड प्रमुख सुदामा पासवान के घर बड़हरवा पहुंचकर उनके दरवाजे पर हंगामा किया। फिर प्रमुख से जानकारी ली कि मेहनौल पंचायत में शौचालय का भुगतान आपके द्वारा क्यों रोक दिया गया है। प्रमुख ने इस बात से साफ इंकार किया और बताया कि मेरे द्वारा 18 पंचायतों के शौचालयों की सूची मांगी गई है न कि मैने मेहनौल पंचायत के भुगतान पर रोक लगाई है। आक्रोशित मुखिया व लाभुक साहेब खान, अमीरुल नट, एजबुल अंसारी, मीरा देवी, मोती महतो, राधिका देवी, रब्बा खातून, रोजी खातून, किस्मत अली आदि ने बताया कि मेहनोल पंचायत में मात्र डेढ़ सौ शौचालयों का ही भुगतान हुआ है, लेकिन अब तक 457 लाभुकों के शौचालय निर्माण के बाद भी भुगतान नहीं हो पाया है।





Recent Comments