
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार में विदेशी साइबेरियन प्रतिबंधित पक्षी की तस्करी का मामला सामने आया है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने छापामारी करके प्रतिबंधित साइबेरियन पक्षी को जब्त किया है। इस दौरान टीम के पहुंचने की बात सामने आते ही तस्कर पक्षी छोड़ मौके से फरार हो गये। वन विभाग के अधिकारी चंद्रमणी उपाध्याय ने बताया कि कई दिनों ने मढ़ौरा के कुछ बाजारों में साइबेरियन प्रतिबंधित पक्षी के तस्करी की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन में वन विभाग की टीम जूटी थी। इसी दौरान एक सूचना मिली कि मिर्जापुर बाजार पर साइबेरियन पक्षी को बेचने के लिए कुछ तस्कर पहुंचे है। सूचना मिलते ही टीम ने मिर्जापुर पहुंच कर छापेमारी की जिसमें प्रतिबंधित पक्षी को बरामद किया गया।




Recent Comments