
पानापुर (सारण)गुरूवार को तरैयां विधानसभा के स्थानीय विधायक श्री मुन्द्रिका प्रसाद राय ने तारांकित प्रश्न कर पानापुर में डिग्री काॅलेज खोलने की माँग सदन में की है।विधायक श्री राय ने कहा कि पानापुर सुदूर पिछड़ा हुआ क्षेत्र है।जो आज भी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है।क्षेत्र के हजारों बच्चे बच्चियों को जैसे तैसे मैट्रिक तथा इंटर तक तो शिक्षा मिल जाती है,लेकिन डिग्री काॅलेज नहीं होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं हो पाती है।विशेषकर महिलाओं की स्थिति और बदतर है।ऐसे में विधायक श्री राय ने सदन से अपील की है कि पानापुर में डिग्री काॅलेज खोलने की अनुमति दी जाय।धेनुकी निवासी तथा उत्क्रमित मध्य धेनुकी के प्रधानाध्यापक श्री राजेश मांझी ने विधायक के डिग्री काॅलेज की माँग करने पर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की है।उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के पिछड़ेपन का सबसे बड़ा कारण होता है शिक्षा का आभाव।यदि क्षेत्र में डिग्री काॅलेज खुल जाएगा तो विशेषकर लड़कियों के लिए काफी सहुलियत हो जाएगा।मोरियां निवासी तथा समाज सेवी विष्वकसेन कुमार पाण्डेय ने विधायक की माँग को एक सराहनीय कदम बताया।उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस बात की चर्चा हो रही है की पानापुर में एक डिग्री काॅलेज का होना अतिआवश्यक है।ताकि गरीब छात्र तथा छात्राओं को स्थानीय स्तर पर हीं स्नातक की डिग्री मिल सके।




Recent Comments