भिखारी ठाकुर जयंती मनाने को लेकर तरैया पुस्तकालय भवन में हुआ बैठक
तरैया (सारण) :
तरैया बाजार स्थित पुस्तकालय भवन कक्ष में आगामी 18 दिसम्बर 2019 को भिखारी ठाकुर जयंती मनाने को लेकर गुरुवार को दूरदर्शन गायक अनुलाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में स्थानीय कलाकारों व बुद्धिजीवियों की एक बैठक हुई।जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह में जिले के बहार से भी मुख्य चर्चित कलाकारों को शामिल किया जायेगा।और भव्य तरीके से भिखारी जयंती मनाया जायेगा। बैठक में शिक्षक अशोक लाल, राइटर डॉ राजकिशोर साह,एलबम गायक कुमार सत्येन्द्र,वर्षा वर्मा, कुमार प्रेम, जीतू ज्वला, प्रियेश सिंह,प्रो. ज्वला प्रसाद, अनिल राम व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments