तरैया प्रखंड के फरीदपुरा गाँव में जरुरतमंदो के बीच मुखिया संगम बाबा ने बाँटी राहत सामग्री
गरीब बेटियों की शादी में सहयोग को आगे आये संगम बाबा

तरैया ( सारण ):- तरैंया प्रखंड में बीते दिनों भलुआँ मर्दन गाँव के मंशी सहनी का पुत्र सुधीर सहनी व चैनपुर गाँव के मुनेश्वर राय का पुत्र नागेन्द्र राय की मृत्यु हो गई थी । वहीं मुखिया संगम बाबा परिजनों से मिलने पहूँचे वहाँ लोगों ने बताया की 22 वर्षीय सुधीर सहनी चँवर में मवेशी चराने गया था जहाँ बंदर के हमले से बचने के लिये खादरा नदी में कूद गया और गहरे पानी में डुबने से उसकी मृत्यु हो गई । मुखिया संगम बाबा ने मृतक सुधीर सहनी व नागेन्द्र राय के परिजनों से मिल सांत्वना दिया और दोनों परिवारों को आर्थिक सहयोग करते हुये हरसंभव मदद करने की बात कही । वहीं मुखिया संगम बाबा ने प्रखंड के भागवतपुर पंचायत के फरीदपुरा गाँव में जरुरतमंदो के बीच राहत सामग्री के सैकड़ों पैकेट का वितरण किया । वहीं संगम बाबा ने तरैंयाँ प्रखंड के हीं नंदनपुर, गवन्द्री, बगहीं, भलुआँ शंकरडिह व भलुआँ मर्दन गाँव में गरीब बेटियों की शादी में भी बढ-चढकर सहयोग किया । मौके पर फरीदपुरा के चनेश्वर शर्मा, मुनरलाल शर्मा, ओमप्रकाश साह, हरेन्द्र शर्मा, रामअयोध्या शर्मा, नागेन्द्र शर्मा, सोनू लाल यादव, मुकेश सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र शर्मा, शंकर शर्मा, विजय यादव, ओमप्रकाश यादव व भलुआँ के टुटु सिंह, छोटू सिंह, शहबाज आलम, सत्येंद्र राम, राजेश प्रसाद, मंटु महतो, पवन महतो, राजू पटेल, मोनू सिंह, सोनू सिंह, मनोज यादव मास्टर साहब मौजूद थे ।




Recent Comments