बाढ़ ग्रसित मतदान केंद्रों के सड़को को अविलंब मरम्मत करें जिला प्रशासन-मुखिया संगम बाबा

मृतक के परिजनों से मिलकर मुखिया संगम बाबा ने जताया शोक

तरैया (सारण):- चुनावी गतिविधियों में सरकार व्यस्त हैं लेकिन आज तक तरैया व पानापुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में आवागमन सुचारू रूप से बहाल नहीं है। ऐसे में शतप्रतिशत मतदान होने में बाधा उत्पन्न होंगी। ऐसे में मतदान केंद्र पर लोगों को पहुचाने के लिए सरकार को उचित व्यवस्था करनी चाहिए। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने तरैया के बेलहरी, भटगाई,परौना, मँझोपुर, पचारौर समेत आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क के दौरान कहीं। वही बेलहरी के कामेश्वर राय के भतीजी की विगत दो दिन पहले मृत्यु हो गई थी, व भगवतपुर के शेषनाथ ठाकुर की बीमारी के कारण, व भटगाई के सुरेश सिंह की हृदय गति रोकने से मृत्यु हो गई थी। वही इसुआपुर क्षेत्र के प्यारेपुर गाँव के वार्ड सदस्य राजेन्द्र राम की बहू की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।वहीं मृतक के परिजनों के बीच पहुँच मुखिया संगम बाबा ने शोक व्यक्त की। मौक़े पर सुधीर तिवारी, राजू पाठक, अनिल सिंह, धुरंधर सिंह, उग्रीम राय, विवेक यादव, अभिषेक सिंह, सतेंद्र राम, संजीव सिंह, प्रमोद बाबा छोटू सिंह, राजदेव राय, चंदन कुमार, अनुज सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद थें।