
छपरा: लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा लगभग प्रतिदिन जरूरतमंद मरीजो के लिये रक्तदान किया जाता है। अध्यक्ष लियो अमरनाथ एवं सचिव लियो आलोक गुप्ता ने बताया क्लब के सभी सदस्य लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक करते हैं। समाज के सभी वर्ग के लोगो से खास अपील है जो भी जरूरतमंद मरीज हो आप मानव हित हेतु आगे आकर रक्तदान करे एंव यह मानव कल्यान हेतु सबसे बडा सेवा धर्म है।रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। इस पुनीत मौके पर रक्तदान करने वाले युवाओं ने बताया कि लियो क्लब अच्छा कार्य कर रही है और युवाओं ने कहा की खुशी होती है जब आपके रक्त से किसी को जीवनदान मिलता है वहा मौजूद सभी युवाओं ने कहा कि आप युवा भी आगे आए और जरूरतमंद को रक्तदान करे ।
रक्तदान करने वाले मे पिन्टू कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार, भोला सिंह, सुमीतकर मिश्रा, मुना कुमार, समीम ने रक्तदान किया ।
इस मौके पर अध्यक्ष अमरनाथ, सचिव आलोक गुप्ता,सयुक्त सचिव चंदन कुमार पीआरओ प्रकाश कुमार, हर्ष राज मौजूद थे ।




Recent Comments