नगर संवाददाता की रिपोर्ट :-
जिला रेड क्रॉस के शुरुआती काल से लेकर आजीवन सदस्य, सचिव व चेयरमैन के रुप में स्व. केशान जीवन पर्यन्त क्रियाशील रहे एवं रेड क्रॉस के मोटो ‘टू सर्व द ह्यूमनिटी’ की गरिमा व महत्व को बढाते रहे। उनके जाने से पूरा जिला मर्माहत है। उक्त बातें जिला रेड क्रॉस के वाईस-चेयरमैन सैयद अब्दुल मजीद ने दिवंगत चेयरमैन जगदीश प्रसाद केशान की श्रद्धांजलि सभा में कही। सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने कहा कि अनुशासित जीवन, निस्वार्थ सेवापरक भावना, चुनौतियों को सहज सामना करने की कला, सर्वविदित व सर्वमान्य समाजसेवी, सर्वांगीण अनुभव आदि सद्गुणों से परिपूर्ण केशान जी जिन्होंने ‘टू सर्व द नीडी’ का मंत्र दिया, का चले जाना वस्तुतः अपूरणीय क्षति है। जिला प्रबंध समिति सदस्य सैयद शकील अहमद, सूर्यकान्त मिश्र, सुरैया शहाब, सत्येन्द्र शरण ने कहा कि स्वभाव से सरल व सहयोगी, चरित्र से ईमानदार, सेवा का प्रतीक जिनकी पहचान है, उनका जाना एक युग का अंत है। इस श्रद्धांजलि सभा में आजीवन सदस्य डॉ. शमसुल हक, डॉ. देवीलाल यादव, डॉ. इंतेसारुल हक, लालबाबु प्रसाद, विनय कुमार, दीपक वर्मा, मो. आरिफ, इंद्रासन साह, प्रदीप कुमार, पंकज रेड क्रॉस यूथ क्लब के विकास कुमार, आदित्य मधुकर, महेन्द्र चौधरी आदि ने स्व. केशान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अनुकरणीय बताया।





Recent Comments