
विवाद सलटाने पहुंची पुलिस पर एक पक्ष बोला हमला
मढ़ौरा : थानाक्षेत्र जादो राहिमपुर में मारपीट की घटना की सुचना के बाद पहुंची पुलिस पर एक पक्ष से जमा लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया I हमला में एक दारोगा सहित तीन होम गार्ड के जवान जख्मी हो गये I पुलिस के अनुसार आरोपी कई देशी कट्टा के साथ थे और जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया I हालांकि पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुये एक युवक को देशी कट्टा के साथ और अन्य तीन को गिरफ्तार कर लिया I सभी पुलिसकर्मियों का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया I जख्मी पुलिसकर्मियों में एसआई नर्ष कुमार यादव, होम गार्ड में उमेश कुमार सिंह, राजेन्द्र पंडित, विद्या प्रसाद साह का नाम बताया गया है I




Recent Comments