क्वारेंटाईन सेन्टर टेढा में मृत प्रवासी मजदूर के परिजन को की आर्थिक मदद

तरैंयाँ/इसुआपुर ( सारण ):- तरैंयाँ प्रखंड के चैनपुर खराँटी गाँव के बिन टोली में बीते शनिवार के दिन तीन घरों में आग लग जाने से लाखो की सम्पत्ति जलकर राख हो गई थी । वहीं गुरुवार के दिन खराँटी गाँव में अग्निपिङित सरेखा महतो, भरोसा महतो व शरण महतो के घर पहूँचकर मुखिया संगम बाबा ने तीनों परिवारों को एक-एक क्विंटल आटा-चावल, साङी-कपङे व 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद की । वहीं इसुआपुर प्रखंड के टेढा गाँव के मध्य विधालय टेढा के क्वारेंटाईन सेन्टर में दिल्ली से आये प्रवासी मजदूर तारकेश्वर महतो की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी, शोकाकुल परिवार के बीच पहूँच मुखिया संगम बाबा ने श्राद्धकर्म के लिये आटा-चावल और 5 हजार रुपये की आर्थिक मदद की । साथ हीं टेढा गाँव के हीं मजदूर शैलेन्द्र राम व रामप्रवेश राम की मृत्यु गुजरात में लाक-डाऊन के बीच हो गई थी उक्त परिवारों को भी संगम बाबा ने राशन व आर्थिक मदद की । मौके पर खराँटी में राजेश यादव, अशोक महतो, जितेन्द्र महतो, मालु महतो, धर्मेन्द्र महतो, दशरथ महतो, गंगा महतो, विशाल यादव, नीरज यादव, त्रिभुवन राम, मिथिलेश गुप्ता टेढा में किशन सिंह उर्फ डिम्पू, पप्पू राम, सिकन्दर राम, मनोज सिंह, रितेश राय जगमोहन महतो, रघुवंश सिंह दादा मौजूद थे ।




Recent Comments